HomeUncategorizedखैरागढ़ के ग्राम खौड़ा को मिली नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा...

खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा को मिली नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण,15 लाख रुपये की लागत से बना पंचायत भवन, ग्रामीण विकास और जनसहभागिता का बनेगा केंद्र

रायपुर– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम खौड़ा में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन केवल प्रशासनिक कार्यालय नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का प्रमुख केंद्र है।

उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पंचायत को जनहित के कार्यों का मजबूत माध्यम बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, सरपंच जनेराम पटेल, घम्मन साहू, राजेश मेहता, राकेश ठाकुर, राजू जंघेल सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
72 %
6kmh
99 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
32 °

Most Popular