HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ, खेल विकास के रोडमैप...

छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ, खेल विकास के रोडमैप पर मंथन,समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए खेल अहम उपक्रम’ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ मंगलवार को उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने किया। राजधानी रायपुर में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, नामचीन खिलाड़ी और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी शामिल होकर राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों के लिए बेहतर इको-सिस्टम तैयार करने पर मंथन कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘विजन टू विक्ट्री’ थीम पर आयोजित कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे और वे मजबूत मानव संसाधन के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संघों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने राज्य की खेल अधोसंरचना का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

नई खेल नीति में शामिल होंगे सुझाव

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि कॉन्क्लेव में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को राज्य की नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खेल अधोसंरचना के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

जिला स्तर पर खेल संघों को मजबूत बनाने पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में खेल संघों के गठन, उनकी नियमित गतिविधियों, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर राज्य में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार आयोजित यह स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव खिलाड़ियों के भविष्य की दिशा तय करने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, ओलंपियन जिन्शन जॉनसन, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, सभी जिलों के खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, पदक विजेता खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
72 %
6kmh
99 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
32 °

Most Popular